Major Trade and Fairs in India

Major Trade and Fairs in India

 

Scholarship for the Academic Session, 2025-26 at Kendriya Hindi Sansthan, Agra (India)

वर्तमान में विदेशी विद्यार्थियों के लिए भारत सरकार की ‘विदेशों में हिंदी प्रचार-प्रसार योजना’ के अंतर्गत चुने गए विदेशी छात्रों के लिए सत्र 2025-26 में केंद्रीय हिंदी संस्‍थान मुख्‍यालय, आगरा में निम्‍नलिखित पाठ्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं –

  • हिंदी भाषा दक्षता प्रमाण पत्र – 100
  • हिंदी भाषा दक्षता डिप्‍लोमा – 200
  • हिंदी भाषा दक्षता उच्‍च डिप्‍लोमा – 300
  • हिंदी स्‍नातकोत्‍तर डिप्‍लोमा – 400

मुख्‍यालय आगरा में प्रवेश प्राप्‍त करने वाले छात्रों को संस्‍थान द्वारा प्रत्‍येक माह रू. 9000/- (INR) मात्र छात्रवृत्ति का भुगतान किया जाता है।

अपने देश से आने एवं जाने (केवल एक बार) का संपूर्ण किराया, जिसमें वायुयान की यात्रा भी शामिल है, का व्‍यय संस्‍थान द्वारा वहन किया जाता है।

अंतरराष्‍ट्रीय शिक्षणपरक पाठ्यक्रमों की अवधि 09 माह (01 अगस्‍त से 30 अप्रैल तक) के लिए होती है। अध्‍ययन अवधि में छात्र-छात्राओं के नि:शुल्‍क आवास हेतु पुरूष एवं महिला छात्रावासों की सुविधाएं उपलब्‍ध हैं।

आप भी अपने परिचितों एवं विद्यार्थियों को केंद्रीय हिंदी संस्‍थान, आगरा में पढ़ने का मौका दिला सकते हैं। इसके साथ पाठ्यक्रम से संबंधित पूर्ण विवरण एवं आवेदन पत्र संलग्‍न है।

संबंधित आवेदन पत्र 31 मई, 2025 तक भारतीय राजदूतावास ताशकंद के माध्‍यम से ई-मेल (polsec.tashkent@mea.gov.in) से भेजे जा सकते हैं।